दिल्ली की 70वीं विधानसभा सीटो पर 5 फरवरी को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को चुनाव के नतीजे आएंगे, और 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन दुनिया देखेगी इस बार का वैलेंटाइन डे किसके लिए शुभ रहता है, दिल्ली की जनता किसके साथ अपनी मोहब्बत का इज़हार करती है.
जिस सीट पर दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश की निगाहें हैं, नई दिल्ली से तीन बार विधायक और तीन बार के मुख्यमंत्री और तीन बार 50 फिसदी से ज्यादा वोट पाने वाले अरविंद केजरीवाल का मुकाबला, इस बार आसान नहीं रहने वाला है।
इस बार केजरीवाल के सामने दो पूर्व सीएम के बेटे ताल ठोक रहे हैं, जहां एक तरफ बीजेपी में पूर्व मुख्यमंत्री शाहिद सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा को उतारा है तो वही कांग्रेस ने शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को दिल्ली के चुनावी मैदान में उतारा है .
तीसरी बार ‘आप’ या ‘बीजेपी’ की सरकार?
नई दिल्ली देश की सबसे वीआईपी विधान सभा सीट है, 2025 के चुनाव में दिल्ली वोट करने वालों की संख्या 1 करोड़ 55 लाख है, इनमें से 83 लाख 49 हजार केवल पुरुष मतदाता हैं, जबकी 71 लाख 74 हजार महिला मतदाता हैं, और 20 से 29 साल के 25 लाख से 89 हजार मतदाता हैं, और 2 लाख 8 हजार लोग पहले बार वोट करेंगे।
2020 के दिल्ली विधान सभा चुनाव में कुल मतदाता संख्या 1 करोड़ 46 लाख 92 हजार 136 थी, यानि कि पिछले चुनाव की तुलाना में अब की बार दिल्ली में 8 लाख 7 हजार 864 मतदाता नये हैं।
1 करोड़ 55 लाख वोट में से नरेंद्र मोदी को कितने वोट मिलेंगे, ये समझने के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव का वक्त दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर मोदी को कितना वोट मिले ये जानना जरूरी है।